BREAKING CG NEWS

CHHATTISGARH : शिवा प्लांट में बड़ा हादसा, इंडक्शन फर्नेस फटने से 5 श्रमिक झुलसे

Share this

CHHATTISGARH: Major accident at Shiva Plant; 5 workers scalded after induction furnace explodes.

CHHATTISGARH : रायगढ़। जिले के औद्योगिक क्षेत्र पूंजीपथरा स्थित मां शिवा प्लांट में बुधवार सुबह गंभीर औद्योगिक दुर्घटना हो गई। प्लांट के इंडक्शन फर्नेस में अचानक तकनीकी गड़बड़ी के चलते तेज उफान (बॉयलिंग) की स्थिति बन गई, जिससे वहां कार्यरत 5 श्रमिक इसकी चपेट में आकर झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा आज सुबह करीब 7 बजे हुआ। घटना के बाद प्लांट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। झुलसे श्रमिकों की पहचान प्रमोद सोनी, चौखट सिंह, शनि सिंह, चतुर यादव और गुड्डु यादव के रूप में हुई है। सभी को तत्काल उपचार के लिए रायगढ़ के ओपी फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूत्रों के मुताबिक गंभीर रूप से झुलसे चौखट सिंह , प्रमोद सोनी नाम श्रमिकों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है, उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है। बाकी तीन श्रमिक का ईलाज ओपी फोर्टिस हॉस्पिटल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल प्रशासन और प्लांट प्रबंधन की ओर से घायलों के उपचार और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *