BREAKING CG NEWS

CG Teachers Salary: ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं तो सैलरी भी नहीं! छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए DPI का बड़ा आदेश

Share this

CG Teachers Salary: No online attendance, no salary! Major order from the DPI for Chhattisgarh teachers.

CG Teachers Salary : रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है । दरअसल, लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने सभी शिक्षकों के लिए नया निर्देश जारी किया है।जिसके अनुसार जुलाई का वेतन अब ऑनलाइन उपस्थिति से जोड़ने का फैसला किया है।

ऑनलाइन उपस्थिति के अनुसार ही मिलेगा वेतन

डीपीआई द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि जिन कर्मचारियों का ऑनलाइन पंजीयन पूरा हो चुका है और जिनकी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज हो रही है, उन्हें उसी के अनुरूप वेतन का भुगतान किया जाएगा। किसी कर्मचारी ने महीने में जितने दिनों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई होगी, केवल उतने दिनों का ही वेतन जारी किया जाएगा। विभाग ने यह व्यवस्था जुलाई 2026 के वेतन से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *