BREAKING CG NEWS

FAKE NAXALI: नक्सलियों के नाम पर दहशत का खेल! फर्जी बैनर-पोस्टर लगाने वाले BJP नेता समेत 2 गिरफ्तार

Share this

FAKE NAXALI: कांकेर. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पिपली बुर्गी क्षेत्र में नक्सली बैनर-पोस्टर फर्जी निकले. पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए भाजपा नेता शिवा अनिल मिस्त्री और सहयोगी रोहित मल्लिक को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों ने मिलकर लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया था.

 

जानकारी के मुताबिक, शिवा मिस्त्री कोयलीबेड़ा जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 24 इरपानार से निर्वाचित सदस्य है. शिवा महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे क्षेत्र में खनन कंपनी के लिए पोकलेन मशीन और परिवहन का काम करता था. सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को पिपली बुर्गी से 5 किसी दूर पर साइनबोर्ड के नीचे संदिग्ध लाल कपड़े का बैनर मिला, जिसमें नक्सली संगठन होने का दावा करते हुए धमकी दी गई थी.

भाजपा नेता समेत दो गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी एम. रमेश ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए. थाना में संबंधित धाराओं में मामल दर्ज कर जांच शुरू की गई. मुखबिर से मिली जानकारी के आद गढ़चिरौली निवासी 48 वर्षीय शिवा मिस्त्री और पखांजूर निवासी 25 वर्षीय रोहित रंजित मल्लिक को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया. दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *