प्रांतीय वॉच

14 बैकयार्ड कुक्कुट इकाई का किया गया वितरण

Share this

स्वपनिल तिवारी/पिथौरा। विकासखण्ड के बरतुगा गौठान में पशु चिकित्सा सेवाएं महासमुंद द्वारा विभागीय व्यक्तिमूलक योजनान्तर्गत 14 बैकयार्ड कुक्कुट इकाई का वितरण किया गया। जनपद पंचायत पिथौरा के कृषि स्थायी समिति के सभापति एवं जनपद सदस्य अजय नायक, ग्राम सरपंच भगत पटेल, के हाथो हितग्राहियों को 14 बैकयार्ड कुक्कुट इकाई का वितरण किया गया। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक हितग्राही को 28 दिवसीय बिना लिंग भेद के 45 रंगीन चूजे एवं 18 किलोग्राम कुक्कुट आहार प्रदाय किया जाता है। सभापति महोदय द्वारा गौठान का भी भ्रमण किया गया एवं महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से वर्मी खाद उत्पादन की जानकारी लिया गया एवं उनकी समस्याओं से अवगत हुए एवं निराकरण हकरने के लिए आश्वस्त किया। पशु चिकित्सा सेवायें के उप संचालक डॉ. धरमदास झारिया के मार्गदर्शन में एवं डॉक्टर डी.एन.पटेल के निर्देशन पर वितरण किया गया डॉक्टर पटेल ने मुर्गियों के रखरखाव खानपान एवं टीकाकरण के संबंध में हितग्राहियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वितरण कार्यक्रम में पशु चिकित्सा विभाग के श्री गोपाल भोई, विष्णु राम साहू डेरहा राम निषाद का विशेष सहयोग रहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *