BREAKING CG NEWS

CG Teacher Recruitment : सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन की लास्ट डेट

Share this

CG Teacher Recruitment: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव के आधार पर लिखित भर्ती परीक्षा के आयोजन के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दी है। भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त 2026 तक चलेगी। भौगोलिकसंदर्भ

जारी सूचना के मुताबिक, सहायक शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा के लिए प्रदेश के 16 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

स्थानीय अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क होगा वापस

छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो भर्ती परीक्षा में उपस्थित होंगे, उन्हें परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। परीक्षा शुल्क की वापसी उसी बैंक खाते में की जाएगी, जिससे अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले भर्ती परीक्षा से संबंधित पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। भर्ती परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in और CGESB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *