BREAKING CG NEWS

सेंट्रल इंडिया में पहली बार डॉ. उज्ज्वला स्किन क्लिनिक में विश्वप्रसिद्ध ‘FOTONA डायनामिक्स मैक्स’ लेज़र तकनीक शुरू 

Share this

रायपुर l रायपुर के प्रमुख डर्मेटोलॉजी, ट्राइकोलॉजी, एस्थेटिक्स एवं एडवांस्ड लेज़र सेंटर ‘डॉ. उज्ज्वला स्किन क्लिनिक’ ने चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह क्लिनिक अब सेंट्रल इंडिया में पहली बार विश्वप्रसिद्ध ‘FOTONA डायनामिक्स मैक्स’ लेज़र तकनीक की शुरुआत करने जा रहा है। पूरे भारत में स्थापित होने वाली यह चौथी फोटोन डायनामिक्स मैक्स मशीन है, जो रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ और मध्य भारत के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह सेंटर हमेशा से त्वचा, बाल एवं एस्थेटिक समस्याओं का आधुनिक, वैज्ञानिक एवं सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

 

इस नई और अत्याधुनिक लेज़र तकनीक के आने से मरीजों को त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सटीक समाधान मिलेगा। इसके जरिए मुख्य रूप से एंटी-एजिंग, ग्लो और टेक्सचर, स्किन रीजुवनेशन, कोलेजन स्टिमुलेशन, ओपन पोर्स में सुधार, दाग-धब्बे, पिग्मेंटेशन, मेलाज़्मा , एक्ने और एक्ने स्कार्स का परमानेंट इलाज साथ ही विशेष ट्रीटमेंट में लेज़र स्किन रिसर्फेसिंग, स्कार, स्ट्रेच मार्क्स, अंडर-आई एवं लिप रीजुवनेशन और हेयर रीजुवनेशन के साथ-साथ चयनित वैस्कुलर एवं इंटिमेट वेलनेस उपचार भी शामिल है।

 

क्लिनिक का नेतृत्व कर रहीं डायरेक्टर डॉ. उज्ज्वला वर्मा इस क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। वे एमबीबीएस और एमडी डर्मेटोलॉजी में गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी में मास्टर्स, वर्ल्ड हेल्थ एकेडमी से सेंसिटिव स्किन में डिप्लोमा, बोस्टन यूनिवर्सिटी से एलोपेसिया में डिप्लोमा और एएसआई ऑस्ट्रेलिया से मास्टर इंजेक्टर की मानद उपाधियाँ प्राप्त की हैं। वे एक प्रमाणित पीएमयू एक्सपर्ट भी हैं।

 

डॉ. उज्ज्वला वर्मा ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों को विश्वस्तरीय स्किन और लेज़र ट्रीटमेंट उनके अपने शहर में ही उपलब्ध कराना है। अब मरीजों को इन आधुनिक और वैज्ञानिक उपचारों के लिए दिल्ली, मुंबई या अन्य बड़े महानगरों की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होगी। ‘विश्वस्तरीय तकनीक, वैज्ञानिक उपचार और आपकी त्वचा के लिए भरोसेमंद देखभाल’ के संकल्प के साथ डॉ. उज्ज्वला स्किन क्लिनिक अब मध्य भारत में त्वचा विज्ञान का एक नया सवेरा लेकर आया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *