देश दुनिया वॉच

NEET Protest: ‘छात्र अकेले नहीं’… राहुल के नेतृत्व में गांधी स्मृति पहुंचा पूरा विपक्ष

Share this

NEET Protest: नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आज गुरुवार को इंडी गठबंधन की बैठक बुलाई गई। NEET पेपर लीक मामले को लेकर इंडी गठबंधन के लोकसभा और राज्यसभा के सांसद इस बैठक में शामिल हुए हैं।

राहुल गांधी के घर चल रही बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एनसीपी शरद गुट से सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश समेत विपक्ष के कई बड़े नेता पहुंचे हैं।

राहुल गांधी के घर पर INDI गठबंधन की बैठक

राहुल गांधी के आवास पर एक के बाद एक कई विपक्षी नेता पहुंच रहे हैं। आरजेडी सांसद संजय यादव, परिणीति शिंदे और शफी परम्बिल भी राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे हैं। प्रमोद तिवारी, अखिलेश प्रसाद सिंह और इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई सांसद राहुल गांधी के आवास पहुंच चुके हैं। INDI गठबंधन की इस बैठक के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल गांधी तमाम विपक्षी नेताओं के साथ राजघाट जा सकते हैं।

गांधी स्मृति जा रहे INDI गठबंधन के नेता

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि ‘INDI गठबंधन के सांसद और नेता शांतिपूर्ण तरीके से तीस जनवरी मार्ग पर गांधी स्मृति जा रहे हैं।’

राहुल गांधी ने आगे लिखा, ‘हम उन छात्रों को याद करने जा रहे हैं जिन्हें हमने खो दिया – वे बच्चे जिन्हें NEET पेपर लीक के बाद अपनी जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा।’

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, ‘हम उन छात्रों के साथ खड़े होने जा रहे हैं जो आज घायल हैं, जिन्हें न्याय और जवाबदेही की शांतिपूर्ण मांग करने पर पीटा गया। भारत के छात्र अकेले नहीं हैं। पूरा विपक्ष उनके और उनकी मांगों के साथ खड़ा है।’

राहुल गांधी के घर के बाहर खड़ी कई खाली बसें

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने INDI गठबंधन की बैठक पर सवाल उठाए हैं। बीएल संतोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘राहुल गांधी के घर पर एक और ड्रामेबाजी चल रही है। बसें आ रही हैं और कांग्रेस के सांसद वहां पहुंच रहे हैं।’

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *