BREAKING CG NEWS

Raipur Congress Protest: FIR पर कांग्रेस का पलटवार! थाने के बाहर धरने पर बैठे

Share this

Raipur Congress Protest: Congress hits back over FIR! Sit-in protest outside the police station.

Raipur Congress Protest: रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान हुए विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में आज बड़ी संख्या में कांग्रेसी खम्हारडीह थाना पहुंचे और थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे।

धरने में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज भी पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की है। साथ ही भाजपा नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है।

 

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *