BREAKING CG NEWS

CG NEWS: भूपेश बघेल का BJP और पुलिस पर बड़ा हमला, कहा- ‘हद में रहिए

Share this

CG NEWS: रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा है। बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा वालों को हद में रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि कल घेराव के नाम पर भाजपा के लोगों ने रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय पर हमला किया है। इसमें भाजपा के सारे मंत्री भी लोकतांत्रिक और संवैधानिक मर्यादाओं को ताक में रखकर शामिल हुए।

 

भूपेश बघेल ने कहा, आदतन उपद्रवी इन तत्वों ने कांग्रेस मुख्यालय और हमारे कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेकें। पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ी। सारा हमला भाजपा और पुलिस की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए। पत्रकार साथियों को भी चोटें आईं और पुलिस ने FIR भी हमारे ही लोगों पर दर्ज कर ली।

 

पुलिस अधिकारी ध्यान रखें, BJP कुछ ही महीनों की मेहमान है : बघेल

बघेल ने कहा, इससे साफ है कि यह पुलिस के संरक्षण में भाजपा सरकार द्वारा किया गया सुनियोजित हमला था। ठीक उसी तरह, जिस तरह दिल्ली में छात्रों के साथ हुआ। उन्होंने कहा, भाजपा से तो हम निपट लेंगे, लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी ध्यान रखें, भाजपा कुछ ही महीनों की मेहमान है, फिर मिलेंगे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *