Sikkim Tunnel Accident: 20 workers killed in tunnel accident; many still trapped inside.
Sikkim Tunnel Accident: सिलीगुड़ी: सिक्किम के नामची जिले में बन रहे एक हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की सुरंग ढहने से उसमें फंसे 27 लोगों में से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। दो वर्कर सुरंग से बाहर निकल आए हैं और बाकी लोगों की तलाश जारी है। सूत्रों के मुताबिक, बरामद किए गए 20 शवों में से 13 की पहचान कर ली गई है। मरने वालों में से 9 जलपाईगुड़ी जिले के और दो अलीपुरद्वार जिले के हैं। मरने वालों में एक पंजाब का और दूसरा सिक्किम का था। लापता लोगों में से एक 43 साल के अनीश मोहन केरल के जियोलॉजिस्ट हैं।
10 killed in Sikkim tunnel collapse
सिक्किम टनल हादसा
सिक्किम के CM प्रेम सिंह तमांग-गोले ने बताया कि सोमवार दोपहर नामची के समरडुंग-झोलुंगे में NHPC तीस्ता स्टेज-VI हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की बन रही सुरंग में हुए धमाके और उसके बाद सुरंग ढहने की घटना के समय अंदर मौजूद 27 लोगों में से दो लोग सुरंग से बाहर निकलने में कामयाब रहे।
मीथेन गैस बनी रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी
NHPC ने कहा कि चट्टानों की परतों में फंसी मीथेन गैस के अचानक फटने से धमाका हुआ, जिससे धुआं और जहरीली गैसें निकलीं। PSU ने कहा कि उसने तुरंत इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल लागू कर दिए। अधिकारियों ने बताया कि मीथेन की मौजूदगी के कारण तलाशी अभियान में रुकावट आ रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सोमवार को एडीआईटी-तीन सुरंग अचानक ढह गई और घटना के वक्त परियोजना अधिकारी और श्रमिकों समेत कुल 25 लोग सुरंग के अंदर फंसे हुए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री से बात करके हालात का जायजा लिया और उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। नामची की पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोनम डी भूटिया ने कहा, ‘सुरंग के अंदर फंसे 25 लोगों में से 20 की मौत की पुष्टि हो चुकी है।’

