प्रांतीय वॉच

स्थायी समिति की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई चर्चा

Share this
यामिनी चंद्राकर/ छुरा : गरियाबंद जिले के जनपद पंचायत छुरा में शिक्षा स्थायी समिति की आवश्यक बैठक जनपद के सभा कक्ष बैठक रखी गई। इस बैठक में जनपद उपाध्यक्ष व स्थाई शिक्षा समिति के अध्यक्ष गौरव मिश्रा , स्थायी शिक्षा समिति के सदस्य व जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर, अशोक पटेल, संत राम नेताम, सुख बती टांडे, खण्ड शिक्षा अधिकारी आर एन साहू, बी आर सी सी महेश साहू, जनपद के समाज कल्याण विभाग के प्रमुख कया राम यादव खण्ड शिक्षा कार्यालय के लिपिक विरेन्द्र ठाकुर के उपस्थिति में शुरू किया गया। इस दौरान बैठक में बी ई ओ साहू, और बी आर सी सी साहू, तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी व पंचायत इंस्पेक्टर कया राम यादव ने विभाग वार जानकारी दी गयी। स्थायी समिति सदस्यों द्वारा स्कूलों में सूखा राशन, दूध के जगह चाकलेट वितरण,विधवा,वृद्धा पैंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना,नये शिक्षक भर्ती, संकुल समन्यवयक नियुक्ति, अतिशेष शिक्षक, शिक्षक व्यवस्था, एन ओ सी, तथा ट्रांसफर करवाने वाले शिक्षको की भी जानकारी के साथ कई  अहम मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए स्थायी समिति द्वारा प्रस्ताव में लिया गया।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *