प्रांतीय वॉच

पांडुका क्षेत्र में मौत के रूप में मंडरा रहे जंगली हाथी…. जनता में दहशत…. प्रशासन का दावा…. सब हैं अलर्ट

Share this
महेन्द्र सिंह/ पांडुका/नवापारा राजिम : लगभग 1 हफ्ते से गरियाबंद के विभिन्न क्षेत्रों में दंतैल हाथियों के चहलकदमी और इनके द्वारा 1 दिन पूर्व फिंगेश्वर ब्लॉक के कुंडेल जान संग्रहण केंद्र में चौकीदार ज्ञानचंद को पैरों तले कुचलकर मारने की घटना से पूरे अंचल में दहशत छाया हुआ है 3 मार्च को दो नर हाथियों का जोड़ा जहां तौरेगा डैम के आसपास मंडरा रहा था वही रातों-रात सैकड़ों एकड़ धान की फसल को रौंदते हुए कोपरा एनीकट से पांडुका के पास सर कड़ा की नर्सरी में अपना अड्डा जमाए हुए हैं जिससे पांडुका क्षेत्र में दहशत का माहौल बन चुका है इन हाथियों ने कोपरा के कोमल साहू मुकेश सेन और टीका राम साहू के धान की फसल को बुरी तरह रौद दिया है फॉरेस्ट विभाग और पांडु का थाना का स्टाफ जंगली हाथियों के गतिविधि पर सतत निगाह बनाए हुए हैं और आसपास के समस्त गांव में मुनादी भी करा दी गई है हाथियों के आतंक के विषय में राजिम क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने गरियाबंद में कल 3 मार्च 2021 को जमकर प्रशासन की खिंचाई की और इनसे आम जनता को हमेशा के लिए निजात दिलाने के लिए शासन से मांग भी की है वही राजिम विधायक अमितेश शुक्ला ने गरियाबंद प्रशासनिक अमले को बेहद अलर्ट रहने की ताकीद की है ताकि किसी भी तरह की जन धन हानि ना होने पाए इसी तरह राजिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने क्षेत्र में हाथियों के लगातार चहलकदमी पर चिंता जाहिर करते हुए प्रशासनिक स्तर पर इनका उपाय करने की बात कही है वही कुंडेल की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से विधानसभा में मामला उठाने की बात भी कही है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *