प्रांतीय वॉच

मैनपुर नगर में मिला अज्ञात शव मची सनसनी

Share this

पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में बीते मंगलवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है जिसके बाद पुलिस द्वारा पंचनामा तैयार करते हुए मर्ग कायम कर पोस्टमार्डम के बाद अज्ञात शव का पहचान नही होने पर सामाजिक संगठनो के सहयोग से कफन दफन किया गया। मंगलवार देर शाम मैनपुर मे अज्ञात शव मिलने की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई पुलिस द्वारा व्यक्ति की पहचान के लिये सोशल मिडिया के माध्यम से सूचना भी प्रशारित किया गया लेकिन उक्त मृत शव का पहचान नही हो पाया जिसके बाद आज बुधवार को सामाजिक संगठनो के सहयोग से शव का पोस्टमार्डम के बाद कफन दफन किया गया। मैनपुर पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार बाजार चौक के सामने वार्ड नंबर 06 कादरी हाईवेयर के पीछे गली में फीका कत्था व आसमानी रंग का पैंट पहने लगभग 35 से 40 वर्ष के एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला जिसकी जानकारी मोहल्लेवासियों द्वारा मैनपुर पुलिस को दिया गया उक्त मृत व्यक्ति की पहचान के लिये पुलिस द्वारा आसपास के गांवो मे व सोशल मिडिया के माध्यम से आज पूरे दिन पतासाजी किया गया मृत व्यक्ति का कोई परिजन सामने नही आने पर पोष्टमार्डम के लिये चीरघर ले जाया गया और समाजसेवी संगठन, ग्रामीण व पुलिस के सहयोग से अज्ञात शव का मिट्टी दफन किया गया। इस दौरान हनीफ मेमन, रूपेश साहू, खेत्रो कश्यप, चतुर कश्यप, लक्ष्मीकांत ध्रुव, नीलकंठ ध्रुव, एएसआई हिमांचल ध्रुव, प्रधान आरक्षक दिलीप सिन्हा, विनोद नरेटी, अजय कुमार राजपूत, बिरबल नेताम, भूपेन्द्र पैकरा, कपूर राम नेताम, दीपक साहू एवं ग्रामीणों के द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया गया।
फोटो:- मैनपुर में मिला अज्ञात शव।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *