BREAKING CG NEWS

Chowkidar Murder Case: चौकीदार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता!

Share this

Chowkidar Murder Case: बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह में चौकीदार की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को पहली बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में प्रयागराज से दिनेश राठिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में अलग-अलग राज्यों में लगातार दबिश दे रही है। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी प्रयागराज से की गई है। गिरफ्तार आरोपी दिनेश राठिया से पूछताछ की जा रही है। मामले में फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें विभिन्न राज्यों में अभियान चला रही हैं।

अस्पताल जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह में तैनात चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे (40) की चार आरोपियों ने मिलकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि पहले चौकीदार के साथ मारपीट की गई, फिर उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। इसके बाद गला दबाने और मुंह में गमछा ठूंसने से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपने पुराने अपराध किशोर अवस्था में किए थे, लेकिन हत्या के समय सभी बालिग हो चुके थे। इसी कारण उन्हें बाल संप्रेषण गृह की ‘प्ले सेफ सेफ्टी यूनिट’ में रखा गया था। पुलिस फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *