BREAKING देश दुनिया वॉच

GST BIG ACTION: 50 हजार की घूस लेते GST डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार

Share this

GST BIG ACTION: यूपी के वाराणसी में बुधवार को विजिलेंस की टीम ने GST की डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. उन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन के दावों के बीच वाराणसी जनपद में चर्चित जीएसटी डिप्टी कमिश्नर को अंबिका सिंह को रंगे हाथ 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है.आरोप है कि उन्होंने टैक्स रिफंड और फाइल के निस्तारण के बदले व्यापारी से रिश्वत की मांग की थी. विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार वाराणसी के बजरडीहा में रहने वाले अजय कुमार मौर्य एक कंपनी के निदेशक हैं. आरोप हैं कि उनकी कंपनी के फ़ाइल निस्तारण और फरवरी 2023 के जीएसटी रिटर्न को लेकर उनसे पचास हजार रुपये रिश्वत की माँग की गई थी. जिसके बाद उन्होंने इसकी विजिलेंस से शिकायत की.

रिश्वत लेते जीएसटी डिप्टी कमिश्नर अरेस्ट

अजय कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और जीएसटी डिप्टी कमिश्नर अंबिका को चेतगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाया गया. जिसके टीम ने उन्हें रंगे हाथ 50000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *