BREAKING CG NEWS

Mahadev Betting App : 10 दिन की ED रिमांड पर रहेंगे विकास गर्ग

Share this

Mahadev Betting App:  रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार EbixCash के चेयरमैन विकास गर्ग को आज रायपुर स्थित विशेष पीएमएलए (PMLA) कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 10 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया। अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) 24 जुलाई को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश करेगा।

बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद ईडी की टीम विकास गर्ग को अपने साथ लेकर कोर्ट परिसर से रवाना हो गई। अब एजेंसी अगले 10 दिनों तक उनसे गहन पूछताछ करेगी। जांच के दौरान महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप नेटवर्क, कथित मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला लेन-देन, निवेश के स्रोत और अन्य आरोपियों से जुड़े वित्तीय लेन-देन सहित कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर पूछताछ किए जाने की संभावना है।

इससे पहले ईडी ने विकास गर्ग को दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उन्हें रायपुर लाया गया, जहां विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश कर एजेंसी ने 14 दिनों की रिमांड की मांग की थी। हालांकि, अदालत ने 10 दिनों की रिमांड मंजूर की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *