प्रकाश नाग/ केशकाल : केशकाल के इतिहास में पहली बार सुरडोंगर स्टेडियम में 4 मार्च से त्रिदिवसीय राज्यस्तरीय रात्रिकालीन रामायण मानस पाठ का आयोजन होने वाला है। जिसकी तैयारी को लेकर आयोजन समिति जोरों शोरों से जुटी हुई है। आयोजन को भव्य रूप देने के उद्देश्य से समिति के सदस्यों द्वारा नगर में धन संग्रहण किया जा रहा है। वहीं नगरवासी भी इस पुनीत कार्य मे बढ़ चढ़ कर दान कर रहे हैं।
इस भव्य रामायण मानस पाठ कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर परम पूजनीय बाल योगेश्वर महाराज जी का आगमन 4 मार्च दिन मंगलवार होंगे साथ ही इस कार्यक्रम में तीन दिनों तक ख्याति प्राप्त मानस मंडली अपनी उपस्थिति देंगी।
ज्ञात हो कि केशकाल के इतिहास में पहली बार किसी धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ राजनीतिक व्यक्ति से ना होकर धार्मिक व्यक्ति से कराया जा रहा है। इस विषय पर बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम ने भी आयोजनकर्ताओं के द्वारा लिए गए फैसले को सराहा और कहा कि इस प्रकार की बदलाव की आवश्यकता है समाज में जब भी धार्मिक कार्य हो उसमें धार्मिक व्यक्ति को ही मुख्य अतिथि बनाया जाए। विधायक ने यह भी कहा कि मैं आयोजन में अवश्य आऊंगा और जनता के साथ दरी में बैठकर इस आयोजन का आनंद लूंगा, क्योंकि जनता से बड़ा कोई नही है।

