- अपने आपस स्वच्छता बनाना हमारा सबसे पहला काम – नमेश कावड़े
प्रकाश नाग/ केशकाल : प्रधानमंत्री की क्रांतिकारी अभियानों में से एक ‘स्वच्छ भारत अभियान’ अपने आप में अनूठा है। भारत सरकार की यह पहल प्रशंसनीय है। शहरीय क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ बनाये रखने के लिए स्कूल-कॉलेजों में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं और परीक्षाओं का समय समय पर आयोजन किया जाता है । इसी के तहत नगर पंचायत केशकाल में भी स्वच्छता अभियान को बनाये रखे के लिए नगर पंचायत का लगातार साफ- सफाई किया जा रहा है ।
नगर पंचायत केशकाल के मुख्य नगर पालिकाधिकारी नामेश कावड़े ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत शहर की स्वच्छता में रैंकिंग बढ़ाने के लिए नगर के प्रत्येक वार्डो की साफसफाई किया जा रहा है साथ ही नगर पंचायत के मुख्य मार्गो में सुबह- शाम सफाई हो रही है । केंद्र सरकार के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत कचरा मुक्त शहर अभियान के तहत हम भी प्रथम स्थान रैंकिंग लाने की तैयारी कर रहे हैं । जिसके लिए नगर के मुख्य मार्गो में बने शासकीय दीवारों पर चित्र लेखन, सार्वजनिक शौचालय का मरम्मत कार्य भी किया जा रहा है । साथ ही हमारे द्वारा नगर वासियों से अपील किया जा रहा है कि गीला कचरा को हरा डस्टबिन में और सूखा कचरा नीले डस्टबिन डाले जिसे प्रतिदिन कचरा उठाने वाले आते हैं उन्हें देवे कहीं भी अस्त-व्यस्त ना भेजें । जिससे स्वच्छता दीदियों को कचरा पृथक्करण करने के लिए कठिनाई ना हो ।

