देश दुनिया वॉच

TRANSFER BREAKING: पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 निरीक्षकों का तबादला

Share this

TRANSFER BREAKING: दुर्ग। दुर्ग जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश और पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार दुर्ग जिले में पदस्थ कई निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के 7 निरीक्षकों को अस्थाई तौर पर अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही स्थानांतरित हुए थाना प्रभारियों की जगह उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षकों को संबंधित थानों का प्रभार सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग से जारी आदेश के अनुसार, स्थानांतरित सभी निरीक्षकों को उनके नवीन पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के पालन में की गई है।

दुर्ग जिले से 7 निरीक्षकों का तबादला

चार थानों में नए प्रभारी की जिम्मेदारी

निरीक्षकों के स्थानांतरण के बाद जिले के कुछ थानों में नए प्रभारियों की व्यवस्था की गई है। जिन थानों के प्रभारी निरीक्षक अन्यत्र स्थानांतरित हुए हैं, वहां पदस्थ उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षकों को अस्थाई तौर पर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

दो निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

इसके अलावा दुर्ग जिले में पदस्थ दो निरीक्षकों को प्रशासनिक कारणों से नई जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *