देश दुनिया वॉच

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विप्र ब्राह्मण महिला समाज की नर्ई कार्यकारिणी का गठन

Share this

रायपुर: रविवार 5 जुलाई को छत्तीसगढ़़ ब्राह्मण समाज, विप्र उत्थान समिति, विप्र ब्राह्मण महिला समाज, गुढ़ियारी ‘परिक्षेत्र एवं यूवा ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्तावधान में जनता कॉलोनी स्थित विप्र उत्थान समिति भवन में कक्षा ५वं, 8वीं, 10 वीं एव १2वीं के मेधावी एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देशय विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति उत्सुकता को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम, हनुमान जी तथा भगवान शिव की स्तुति तथा दीप प्रज्ज्ञलन के साथ हुआ।

इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों का चंदन,तिलक, लगाकर एवं गुलदस्ता ‘ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं ‘सम्मान किया गया। तत्पश्चात कक्षा ५वं 8वीं, 10वीं एवं 1२वीं के मेधावीं विद्यार्थयों को मेडल,मोमेंटो,प्रमाणपत्र से सम्मानित कर उनके उज्ज्ल भविष्ष की शुभकामनाएँ दी गईं।

इसीं अवसर पर विप्र ब्राम्हण महिला समाज, गुढ़ियारी परिक्षेत्र की नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से श्रीमती मंजू शर्मा को अध्धक्ष, श्रीमती मनीषा पॉंडेय को उपाध्यक्ष,श्रीमती उमा तिवारी को कोषाध्यक्ष, श्रीमती सुनीता तिवारी को उप-कोषाध्यक्ष, श्रीमती सीमा पांडेय को सचिव तथा श्रीमती सीमा शर्मा को उप-सचिव नियुक्त किया गया। वहीं श्रीमती श्यामा शर्मा, श्रीमती शकुंतला पांडेय एवं श्रीमती पुष्पा शर्मा को सलाहकार मंडल में शामिल किया गया साथ ही समाज की शेष

महिलाओं को कार्यकारिणी में सम्मिलित कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया। ‘कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री हरिशंचन्द्र शर्मा,श्री अरुण तिवारी, आचार्य श्री नंद कुमार चौबे, डॉ शिव शर्मा, श्री सोनित शर्मा, श्री अश्विनी शुक्ला,

श्री अशोक पांडेय,

श्री ओ.पी.शर्मा, श्री आई. पी. पांडेय, श्री नंद किशोर शर्मा,देवेश शर्मा, श्री संतोष तिवारी,श्री अतुल शर्मा, प्रसन्नजीत, राजेश शुक्ला,संदीप शुक्ला सहित समाज के अनेक वरिष्ठ,युवा पदाधिकारी एवं विप्र बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन विप्र उत्थान समिति के सचिव श्री मनोज कुमार शर्मा एवं श्री देवेश शर्मा ने किया। अंत में श्री विद्याधर दीवान ने अतिथियों, पदाधिकारियों, विद्यार्थियों एवं मातृ शक्तियों तथा युवा विप्र जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन पश्चात उपस्थितजनों को अल्पाहार वितरण के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *