देश दुनिया वॉच

NAKTI VILLAGE: नकटी विवाद पर बड़ा खुलासा! हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष बोले- विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं

Share this

NAKTI VILLAGE : रायपुर. रायपुर के माना स्थित नकटी गांव में हुए प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर जारी विवाद मामले में नया मोड़ आ गया है. प्रस्तावित विधायक कॉलोनी की चर्चा के बीच हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंह ने प्रेसवार्ता कर स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि नकटी में विधायक कालोनी का कोई प्रस्ताव नहीं है. जिस जमीन को लेकर विवाद है, वह हाउसिंग बोर्ड नहीं बल्कि राजस्व विभाग के पास है.

राजस्व विभाग के अधीन है शासकीय भूमि : अनुराग सिंह

अनुराग सिंह ने कहा कि नकटी की जमीन फिलहाल हाउसिंग बोर्ड के पास नहीं है. जिस जमीन पर अतिक्रमण हुआ है, वह राजस्व विभाग के अधीन शासकीय भूमि है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में करीब 3 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण था, जबकि शेष भूमि पर 2023-24 के दौरान अवैध कब्जे किए गए. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट भी इस भूमि को शासकीय भूमि मान चुका है. अतिक्रमणकारियों ने कुछ स्थानों पर 29 हजार वर्गफीट तक जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था.

अनुराग सिंह ने कांग्रेस पर लगाया जनभावना भड़काने का आरोप

प्रेसवार्ता में अनुराग सिंह ने कांग्रेस पर जनभावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बलौदाबाजार जैसी घटना दोहराना चाहती है. पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के कार्यकाल में छेड़ीखेड़ी में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी. उस दौरान करीब 150 कब्जाधारियों को हटाया गया और बाद में 61 विधायकों को जमीन आवंटित की गई. उन्होंने यह भी कहा कि उस समय सरकार के खिलाफ हुए आंदोलन के दौरान एक किसान की मौत भी हुई थी.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *