देश दुनिया वॉच

CG NEWS: तालाब में डूबा युवक 2 घंटे बाद जिंदा निकला, पुलिस और परिजन रह गए हैरान

Share this

बालोद : युवक सूरज ठाकुर ने बताया कि उसे कुछ नहीं पता कि यह सब कैसे हुआ। थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि युवक तालाब किनारे चेहरे को ऊपर की ओर कर डूबा हुआ था। उसी तालाब में नहावन कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें आए लोगों ने युवक को काफी देर तक एक ही अवस्था में देख मृत समझ लिया था।

मौत की खबर फैलते ही गांव में मचा हडक़ंप

नगर पंचायत गंडरदेही के रामसागर तालाब में युवक के डूबने की सूचना फैली तो गांव में हडक़ंप मच गया। स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस पूरा मामला तीन दिन के बाद सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस घटना की जिले में जमकर चर्चा हो रही है। इधर ेलोगों का कहना है कि युवक अपने शरीर को आराम देने के लिए तालाब में नहाने के दौरान पानी में ही सो गया था। अधिक देर तक गहरी नींद व एक ही अवस्था में होने के कारण लोगों ने उसे मृत समझ लिया था।

युवक के डूबने की सूचना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक वास्तव में कितनी देर तक पानी में था। वहीं मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *