BREAKING CG NEWS

CG BJP Meeting: रायपुर में आज कोर ग्रुप की अहम बैठक, कार्यसमिति एजेंडे पर लगेगी मुहर

Share this

CG BJP Meeting: रायपुर. भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप की बैठक होगी. इसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश रायपुर पहुंचे हैं. वहीं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री यशवंत जैन, नवीन मार्कंडेय, अखिलेश सोनी सहित सभी पदाधिकारी शामिल होंगे.

इसके ठीक बाद कोर ग्रुप की बैठक होगी कोर ग्रुप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव भी शामिल होंगे. कोर ग्रुप में डॉ. रमन सिंह भी हैं, लेकिन अब वे विधानसभा के अध्यक्ष बन गए हैं तो वे भी इस बैठक में शामिल नहीं होंगे. प्रदेश प्रभारी होने के नाते नितिन नवीन भी कोर ग्रुप में हैं, लेकिन अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं, तो वे भी इस बैठक में नहीं रहेंगे. बाकी कोर ग्रुप के सदस्य बैठक में रहेंगे. कोर ग्रुप में कार्यसमिति के एजेंडों पर चर्चा करके अंतिम मुहर लगाई जाएगी. इन एजेंडों पर बुधवार को कार्यसमिति में चर्चा होगी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *