नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ इलाके में शुक्रवार को आईटीबीपी जवानों से जुड़ा एक बड़ा हादसा सामने आया है। डीमाइनिंग ऑपरेशन में निकले जवानों का निर्माण कार्य में उपयोग किया जाने वाला वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 5 से 6 जवानों के घायल होने की खबर है, जिनमें 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जांच जारी
जानकारी के अनुसार घटना कुतुल-कोडनार मार्ग पर हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि जवान इलाके में डीमाइनिंग और सर्चिंग अभियान के तहत तैनात थे। साथ ही सड़क एवं अन्य विकास कार्यों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उन्हें रवाना किया गया था। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

