BREAKING देश दुनिया वॉच

Bihar Cabinet Expansion : बिहार में नई NDA सरकार का शक्ति प्रदर्शन, सम्राट चौधरी कैबिनेट में 32 मंत्रियों ने ली शपथ

Share this

Bihar Cabinet Expansion : पटना। बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को हो गया। नई कैबिनेट में कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली। इस मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए बीजेपी और जेडीयू ने साफ संकेत दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव सामाजिक और जातीय समीकरणों के आधार पर लड़ा जाएगा। नई सरकार में सबसे ज्यादा जोर OBC और EBC वर्ग पर दिखाई दिया है। बीजेपी और जेडीयू दोनों ने अपने-अपने कोटे में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के नेताओं को बड़ी हिस्सेदारी देकर चुनावी संदेश देने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद कोइरी समाज से आते हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री के रूप में विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को जिम्मेदारी दी गई है। राजनीतिक जानकार इसे बिहार के बड़े जातीय समीकरण का हिस्सा मान रहे हैं।

BJP ने OBC-EBC नेताओं पर खेला बड़ा दांव

बीजेपी ने अपने कोटे में OBC और EBC नेताओं को प्रमुखता दी है। पार्टी की ओर से राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, रमा निषाद, दिलीप जायसवाल और प्रमोद चंद्रवंशी को मंत्री बनाया गया है। साथ ही विजय कुमार सिन्हा, संजय सिंह टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र और श्रेयसी सिंह जैसे नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

JDU ने निशांत कुमार को देकर दिया बड़ा संकेत

जेडीयू की ओर से सबसे ज्यादा चर्चा निशांत कुमार को लेकर रही। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मंत्री बनाकर पार्टी ने बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। इसके अलावा श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, मदन सहनी, भगवान सिंह कुशवाहा, शीला मंडल और डॉ. श्वेता गुप्ता को भी जगह मिली है।

सहयोगी दलों को भी मिला प्रतिनिधित्व

NDA के सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया गया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से संजय पासवान और संजय सिंह को मंत्री बनाया गया है। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष मांझी और RLM की ओर से दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

बिहार मंत्रिमंडल की पूरी सूची

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री

* मुख्यमंत्री – सम्राट चौधरी (कोइरी)
* उपमुख्यमंत्री – विजय चौधरी (भूमिहार)
* उपमुख्यमंत्री – विजेंद्र यादव (OBC)

BJP कोटा

* राम कृपाल यादव – OBC
* केदार गुप्ता – कानू / EBC
* नीतीश मिश्रा – ब्राह्मण
* मिथिलेश तिवारी – ब्राह्मण
* रमा निषाद – मल्लाह / EBC
* विजय कुमार सिन्हा – भूमिहार
* दिलीप जायसवाल – OBC
* प्रमोद चंद्रवंशी – EBC
* लखेंद्र पासवान – दलित
* संजय सिंह टाइगर – राजपूत
* इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र – भूमिहार
* नंद किशोर राम – दलित
* रामचंद्र प्रसाद – वैश्य / OBC
* अरुण शंकर प्रसाद – सूढ़ी / EBC
* श्रेयसी सिंह – राजपूत

JDU कोटा

* निशांत कुमार – कुर्मी / OBC
* श्रवण कुमार – कुर्मी / OBC
* अशोक चौधरी – दलित
* लेसी सिंह – राजपूत
* मदन सहनी – मल्लाह / EBC
* सुनील कुमार – दलित
* जमा खान – अल्पसंख्यक
* भगवान सिंह कुशवाहा – कोइरी / OBC
* शीला मंडल – धानुक / EBC
* दामोदर राउत – धानुक / EBC
* बुलो मंडल – गंगोता / EBC
* रत्नेश सदा – दलित
* डॉ. श्वेता गुप्ता – वैश्य / OBC

LJP (R) कोटा

* संजय पासवान – दलित
* संजय सिंह – राजपूत

HAM कोटा

* संतोष मांझी – दलित

RLM कोटा

* दीपक प्रकाश – कोइरी

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *