BREAKING CG NEWS

बिजनेसगढ़ और स्पीक यात्रा के बीच रणनीतिक साझेदारी, युवाओं के विकास की दिशा में अहम पहल

Share this

स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने और युवाओं के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिजनेसगढ़ (स्टार्टअप मेंटरशिप एवं इन्क्यूबेशन प्लेटफॉर्म) और स्पीक यात्रा (पब्लिक स्पीकिंग एवं सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म) के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

 

इस समझौते पर डॉ. डोमेंद्र सिंह गंजिर (बिजनेसगढ़) और मानव गुप्ता (स्पीक यात्रा) ने हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी छात्रों, स्टार्टअप फाउंडर्स, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स को उद्यमिता, संचार कौशल और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

इस सहयोग के तहत दोनों संस्थाएं मिलकर वर्कशॉप्स, ट्रेनिंग प्रोग्राम्स, वेबिनार्स और ऑफलाइन बूटकैम्प्स आयोजित करेंगी, जिससे युवाओं को सीखने और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

 

बिजनेसगढ़ अपने मेंटरशिप और स्टार्टअप सपोर्ट के माध्यम से प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देगा, वहीं स्पीक यात्रा पब्लिक स्पीकिंग और कम्युनिकेशन स्किल्स पर फोकस करते हुए उनकी पर्सनालिटी डेवलपमेंट में मदद करेगा।

 

यह पहल युवाओं को आत्मविश्वासी, सक्षम और भविष्य के लिए तैयार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *