CG CRIME: कोरबा। शराब के नशे में पत्नी की हत्या करने वाले शराबी पति को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है । दरअसल, आरोपी ने बाइक खरीदने के लिए अपनी पत्नी से 1 लाख रुपए की मांग किया था ।लेकिन जब पत्नी ने पैसे देने से मना कर दिया तो पति ने उसे जमीन पर पटक-पटककर हत्या कर दी ।
ये है पूरा मामला
घटना 11 नवंबर 2022 को हरदीबाजार चौकी क्षेत्र में हुई थी। हरदीबाजार में किराए का मकान लेकर पत्नी के साथ निवासरत धरम सिंह सिदार घटना दिनांक को शराब पीने के लिए पत्नी से 100 रुपए मांगकर ले गया था। नशे में घर लौटने के बाद ने उसने नई बाइक खरीदने के लिए पत्नी से 1 लाख रुपए की मांग की थी।
Read more: – Raipur Crime : 16 साल के नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया थाने का घेराव
पत्नी ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर रजनी को जमीन पर गिरा दिया और पटक-पटककर उसकी हत्या कर दी। मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। प्रथम अपर सत्र न्यायालय कटघोरा की न्यायाधीश मधु तिवारी ने फैसला सुनाया।

