BREAKING CG NEWS

टिफिन पर चर्चा’ पर कांग्रेस का बीजेपी पर वार, कहा – वादाखिलाफी छुपाने का नया नाटक

Share this

रायपुर/27 अप्रैल 2026। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा के टिफिन पर चर्चा अभियान को राजनैतिक नाटक नौटंकी करार देते हुए कहा कि ढाई साल में जनता से किये एक भी वायदे को पूरा नहीं किया, अब टिफिन पर चर्चा करके जनता और अपने ही कार्यकर्ता को ठगने का नया प्लान भाजपा ने बनाया है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि टिफिन में चर्चा के लिए भाजपा कुछ वर्ग चिन्हांकित कर ले और उनके बीच जाकर चर्चा करे। उनसे किये गये वादे पर ढाई साल में सरकार के द्वारा क्या किया गया, उस पर चर्चा कर ले। अनियमित कर्मचारियों से चर्चा कर ले। आंगनबाड़ी बहनों तथा रसोईया संघ तथा मितानिनों से चर्चा कर ले, उनको नियमित क्यों नहीं किया? डीएड के अभ्यर्थियों से चर्चा कर ले, उनको नौकरी क्यों नहीं दे रहे? युवाओं को बताये 1 लाख नौकरी का क्या हुआ? स्व सहायता समूह की बहनों से चर्चा कर ले, उनका रोजगार क्यों छीना?

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चाय पर चर्चा के लिए सरकार के पास अनेकों मुद्दे है, जैसे वह अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति के तथा पिछड़ा वर्ग के लोगों से चर्चा करे, उन्हें बताये कि पिछले ढाई साल में उनका आरक्षण भाजपा ने क्यों रोक रखा है?

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि टिफिन पर चर्चा तो किसानों से भी होना चाहिए तथा उन्हें सरकार बताये कि खरीफ के लिए कितने उर्वरकों की व्यवस्था सरकार ने किया है तथा किसानों को यूरिया, डीएपी की कमी सरकार नहीं होने देगी, क्या इसकी गारंटी सरकार लेगी?

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चाय पर चर्चा सरकार में बैठे हुए लोग, भाजपा कार्यकर्ताओं से भी करे तथा उन्हें बताये कि अभी निगम मंडल के सदस्यों, मंडियों तथा सहकारी समितियां, निगमों, पालिकाओं के एल्डरमैनों की भर्ती ढाई साल पूरे होने पर भी क्यों नहीं हुई? क्या सरकार केवल कुछ भाजपाइयों के लिए बनी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *