BREAKING CG NEWS

मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’: बार संचालक समेत दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 12 लाख की क्रेटा और बीयर जप्त

Share this

मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत मुंगेली पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से शराब तस्करी कर रहे सिटी पैलेस बार के संचालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में बीयर और तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी कार जप्त की है।

घेराबंदी कर पकड़ा गया वाहन

मिली जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर रोड बायपास के पास एक क्रेटा वाहन (क्रमांक CG 28 R 9600) में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही साइबर सेल और सिटी कोतवाली की टीम ने तत्काल घेराबंदी की। संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी लेने पर उसमें 24 नग सिम्बा कंपनी की बीयर (15.600 बल्क लीटर) बरामद हुई।

बार संचालन की आड़ में तस्करी

पूछताछ में आरोपियों की पहचान समर्थ जायसवाल (44 वर्ष, निवासी बिलासपुर/मुंगेली) और सूरज ठाकुर (34 वर्ष, निवासी विनोबानगर, मुंगेली) के रूप में हुई। आरोपी समर्थ जायसवाल सिटी पैलेस बार का संचालक है, जो बार की आड़ में अवैध शराब की तस्करी और परिवहन कर रहा था।

12 लाख का मशरूका जप्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 4,800 रुपये मूल्य की बीयर और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 12 लाख रुपये की हुंडई क्रेटा कार, कुल जुमला कीमती 12,04,800 रुपये जप्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 136/26, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इनकी रही मुख्य भूमिका

इस सफल कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े, साइबर सेल प्रभारी सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी, सउनि भानुप्रताप बर्मन और साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *