BREAKING CG NEWS

Ambikapur Rape Murder Case: प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार

Share this

Ambikapur Rape Murder Case: अंबिकापुर. रेप एंड मर्डर मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमिका के साथ क्रूर्रता के बाद आरोपी ने जिला छोड़ दिया था. पुलिस ने आरोपी पर 35,000 रुपए का ईनाम भी घोषित किया था. लगातार पतासाजी के बीच आरोपी को कोरिया जिले में दबोचा गया.

क्या है मामला ?

कोतवाली थाना इलाके के महामाया मंदिर द्वार के पास 3 अप्रैल (शुक्रवार) को एक महिला का संदिग्ध अवस्था में रक्त रंजित शव बरामद हुई थी. वारदात से शहर में सनसनी फैल गई. पुलिस, एफएसएल और डॉग स्कॉड की टीम घटनास्थल से पहुंची. शुरूआती जांच में गले में धारदार हथियार के निशान मिले और चेहरा कुचला हुआ था. महिला के प्राइवेट पार्ट से प्लास्टिक बॉटल बरामद किया गया था, जो हत्या से पहले रेप की आशंका को गहरा रहा था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौकाने वाले खुलासे हुए, जिसने रूह कंपा दी. महिला के सीने की 12 पसलियां पूरी तरह टूट चुकी थी. पसली की हड्डियां कई हिस्सों में टूट चुके थे. इससे महिला का फेफड़ा और दिल फट गया था. वहीं सिर में भी तीन हड्डियां टूटी हुई थीं. गले को भी दबाया गया. बताया गया कि चोट के निशान से मालूम पड़ रहा कि महिला के सीने पर चढ़कर काफी दबाव दिया गया है.पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की उम्र 45 वर्ष है और करीब 10 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी. इसके बाद वह से घर से निकल गई थी. उसका अंबिकापुर के गंगापुर इलाके में किराए का घर है, जहां उसका 25 साल का एक बेटा रहता है.

किराए के घर में प्रेमी भी रहता था साथ

महिला कई महीनों तक अपने घर नहीं जाती थी. वह जब गंगापुर स्थित घर में रहती, तब उसके साथ उसका प्रेमी भी रहता था. प्रेमी खुद को ‘पुष्पा’ नाम से परिचित कराता और अजीब हरकतें करता था. दोनों नशे की हालत में रहते थे और कबाड़ बीनकर गुजारा करते थे. इसी वजह से महिला का बेटा भी उससे दूरी बनाए हुए था. मृतिका का बेटा अकेला था, जिस कारण पुलिस ने अनोखी सोच संस्था को जानकारी दी. इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार में संस्था के सदस्यों ने शनिवार को गंगापुर मुक्तिधाम में कराया.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *