BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG ACCIDENT NEWS: शादी से लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप पलटी, हादसे में 2 की मौत और 37 लोग घायल

Share this

CG ACCIDENT NEWS: जगदलपुर। लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के घोटिया चौकी अंतर्गत ढाबामारी में हुए एक भीषण हादसे में पिकअप में सवार ग्रामीण दुर्घटना का शिकार हो गए. हादसे में दो ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 37 ग्रामीण घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सिरिसगुड़ा के ग्रामीण ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. हादसे में घायल ग्रामीणों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

READ MORE: – CG ACCIDENT NEWS: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 3 की मौके पर मौत

मृतकों की पहचान सिबो और मिटको के रूप में हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक तौर पर ओवरलोडिंग और वाहन असंतुलन को हादसे की वजह माना जा रहा है. सोमवार को भी एक ओवर लोडेड ट्रैक्टर में सवार करीबन 50 ग्रामीण मेले में शामिल होने जा रहे था. ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 15 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत नाजुक बनी हुई है. दोनों ही हादसे ओवरलोड की वजह से हुए हैं.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *