BREAKING NAXALITE NEWS Politics अपडेट जगदलपुर। नक्सलवाद बड़ी ख़बर

Naxalite Surrender News: पापा राव 12 साथियों संग करेंगे सरेंडर, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

Share this

Naxalite Surrender News: Papa Rao to Surrender Along with 12 Associates—Major Blow to the Naxal Network

 

बस्तर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से सबसे बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से सक्रिय और डीकेएसजेडसी (DKSZC) रैंक का नक्सली पापा राव अपने 12 साथियों के साथ जगदलपुर में जल्द ही आत्मसमर्पण करने वाला है।

 

सूत्रों के अनुसार, आईटीआर क्षेत्र के घने जंगलों में पापा राव और उसके साथियों के पास एके-47, एसएलआर जैसे आधुनिक हथियार के साथ उसकी मौजूदगी बताई जा रही है।

 

 

यदि पापा राव का आत्मसमर्पण होता है, तो इसे माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, उसके सरेंडर के बादबस्तर में नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है , अब सिर्फ केसा सोढ़ी जैसे कुछ गिने-चुने नक्सली ही सक्रिय रह जाएंगे।

 

पापा राव जैसे बड़े नक्सली का सरेंडर सरकार की पुनर्वास नीति की सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

 

यह घटनाक्रम बस्तर में शांति स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि पापा राव कब और किस परिस्थिति में औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण करता है??

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *