ALERT Politics अपडेट देश दुनिया वॉच प्रांतीय वॉच

LPG के बाद अब LNG का संकट, 50% तक घट गया प्रोडक्शन

Share this

After LPG, now an LNG crisis; production has dropped by up to 50%.

 

Iran-America-Israel में जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। इससे भारत के तमाम सेक्‍टर प्रभावित होने लगे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह गैस सप्‍लाई में रुकावट पैदा होना है। भारत में यूरिया बनाने वाले प्लांट इस वक्त एक अभूतपूर्व संकट से गुजर रहे हैं। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण गैस (LNG) की कमी हो गई है, जिससे देश के प्रमुख फर्टिलाइजर प्लांटों ने अपना उत्पादन आधा कर दिया है। दुनिया के सबसे बड़े यूरिया उपभोक्ता देश के लिए यह स्थिति कृषि क्षेत्र (Agriculture Sector) में बड़ा जोखिम पैदा कर सकती है।

हॉर्मुज जलडमरूमध्य से कार्गो की आवाजाही रुकने के बाद विदेशी सप्लायरों ने ‘फोर्स मेज्योर’ (अपरिहार्य परिस्थितियों में अनुबंध से छूट) लागू कर दिया है। इसका असर यह हुआ कि गेल (GAIL), IOC और BPCL ने फर्टिलाइजर यूनिटों को दी जाने वाली गैस सप्लाई में 60-65% की कटौती कर दी है। कुछ प्लांटों में तो प्रभावी सप्लाई 50% से भी नीचे गिर गई है।

 

गैस की कमी ने प्लांट ऑपरेशंस को बुरी तरह प्रभावित किया है। बड़े अमोनिया-यूरिया प्लांट अपनी पूरी क्षमता पर चलने के लिए डिजाइन किए जाते हैं जब इन्हें कम क्षमता पर चलाया जाता है, तो ये ‘कम यूरिया’ बनाने के लिए ‘ज्यादा ऊर्जा’ खर्च करते हैं। गैस की मात्रा में अचानक बदलाव से उपकरणों के खराब होने और प्लांट के अचानक बंद (ट्रिपिंग) होने का डर बढ़ गया है। इससे वहां काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी जोखिम है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *