High-Tech Drug Trafficking Racket Busted: Two Cannabis Traffickers, Including a Woman, Apprehended in Ganj Area
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच और देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई है। रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टीम ने कोकीन तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीपी मशीन के अंदर कोकीन छिपाकर कोरियर से मंगाई थी।
पुलिस ने आरोपी कृष्ण गोपाल अग्रवाल (28) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.55 ग्राम कोकीन बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 2.27 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं, गंज पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए महिला समेत दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गाड़ी और मोबाइल भी जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कोकीन के साथ एक चार पहिया वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने ड्राइवर के नाम से कोरियर मंगवाता था और खुद रिसीव करने पहुंचता था।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कोकीन के साथ आरोपी के पास से एक कार ग्रैंड विटारा और एप्पल आईफोन भी जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 20.27 लाख रुपए बताई गई है।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी कई राज्यों से कोरियर के माध्यम से कोकीन मंगवाकर उसकी सप्लाई करता था। इस मामले में कोरियर कंपनी के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
नारायणा अस्पताल के पास पकड़ा गया आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि, एक व्यक्ति सेक्टर-5 स्थित नारायणा हॉस्पिटल के पास कार में कोकीन लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन को घेर लिया और आरोपी को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर कोरियर पैकेट में रखी बीपी मशीन के अंदर कोकीन छिपी मिली।

