Raymond owner Gautam Singhania’s boat capsizes in the Maldives; airlifted to Mumbai.
Breaking News : रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया मालदीव में स्पीडबोट पलटने से घायल हो गए हैं। हादसे में सिंघानिया को चोटें आई हैं और उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
जबकि दो भारतीय अब भी लापता हैं। यह हादसा शुक्रवार सुबह मालदीव के वी फेलिधू इलाके के पास हुआ, जहां पर्यटकों को लेकर जा रही स्पीडबोट अचानक पलट गई। इस बोट में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें भारत, ब्रिटेन और रूस के पर्यटक शामिल थेरेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया को इस हादसे में मामूली चोटें आईं। उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया और अब वह मुंबई में इलाज के बाद रिकवर कर रहे हैं। उनके प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी हालत स्थिर है।दो भारतीय लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
हादसे में रैली ड्राइवर हरि सिंह भी शामिल थे, जो एक अन्य भारतीय के साथ अब तक लापता हैं। दोनों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। सिंघानिया के प्रवक्ता ने लोगों की दुआओं के लिए आभार जताया और लापता लोगों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद जताई। फिलहाल इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम पूरी तरह अलर्ट पर हैं और जांच भी शुरू कर दी गई है।

