देश दुनिया वॉच

CG CRIME NEWS: किराए के मकान में मिली पिता-बेटे की लाश, मचा हड़कंप

Share this

CG CRIME NEWS: दुर्ग। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में पिता और बेटे का एक साथ शव मिला है। घटना आपापुरा के भोईपारा क्षेत्र की है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान 70 साल के अरुण टंडिया और उनके 35 साल के बेटे पंकज टंडिया के रूप में हुई है। दोनों कुछ महीने पहले ही भोईपारा में किराए के मकान में रहने आए थे। इससे पहले वे शहर के किसी दूसरे इलाके में रहते थे।

शनिवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। आसपास के लोगों ने पहले आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने स्थानीय पार्षद को सूचना दी। पार्षद ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया। जब अंदर देखा गया तो पिता और बेटे दोनों के शव कमरे में पड़े थे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने मौके की जांच शुरू की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *