BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

RAIPUR NEWS: विधायक विश्राम गृह में रिटायर्ड विंग कमांडर ने की आत्महत्या…

Share this

RAIPUR NEWS: विधायक रेस्ट हाउस में रिटायर्ड विंग कमांडर ने की आत्महत्या…

RAIPUR NEWS: रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट के तेलीबांधा इलाके से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक़ यहां भारतीय वायुसेना के एक पूर्व विंग कमांडर ने अपने अस्थाई आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृत पूर्व अफसर का नाम विपुल यादव बताया जा रहा हैं।

सेवानिवृत्त विपुल यादव तेलीबांधा थाना इलाके के विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में परिवार के साथ रहते थे। वे मूलतः हरियाणा के थे। उनकी उम्र 39 साल थी। बहरहाल घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है। वायु सेना से रिटायर्ड विपुल यादव के सुसाइड की वजह जानने के लिए पुलिस उनके परिजनों से बात कर सकती है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *