BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG Assembly Budget Session : बजट सत्र का 7वां दिन आज, CM साय देंगे विधायकों के सवालों के जवाब

Share this

CG Assembly Budget Session : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। सदन में आज कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा विधायकों के सवालों के जवाब दिए जाएंगे, वहीं ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही सदन में प्रतिवेदन और याचिकाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी।

READ
प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और टंक राम वर्मा विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। वहीं विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और धरमलाल कौशिक स्मार्ट सिटी से जुड़े मुद्दों को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे। विधायक द्वारकाधीश यादव सिरपुर महोत्सव के आय-व्यय को लेकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे।

वहीं सदन में सभापति अमर अग्रवाल विभिन्न प्रतिवेदनों की प्रस्तुति करेंगे। इसके अलावा विधायक शेषराज हरवंश, अंबिका मरकाम और संदीप साहू याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे। साथ ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री दयाल दास बघेल और मंत्री राजेश अग्रवाल के विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *