BREAKING रायपुर वॉच

CG News: बच्चा चोरी के शक में युवक को बनाया बंधक, जांच में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

Share this

CG News: रायगढ़। इन दिनों बच्चा चोरी की खबरें लोगों के बीच आम हो गई है। इसी बीच रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत उरबा में भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बच्चा चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर हाथ-पैर बांध दिया और पुलिस के हवाले किया। लेकिन मामले की जांच में खुलासा हुआ कि युवक बच्चा चोर नहीं, बल्कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

जानकारी के अनुसार, तमनार क्षेत्र के ग्राम पंचायत उरबा के दर्री पारा में बीते रविवार की शाम लगभग 7:30 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति ने गांव में घूम रहा था, जिसे ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ लिया। ग्रामीणों ने तुरंत घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

हालांकि पुलिस की जांच में पुष्टि हुई कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *