BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

BREAKING: सरकार का बड़ा फैसला, न्यूज चैनलों की TRP पर लगी रोक …

Share this

BREAKING: नई दिल्ली। इजरायल-ईरान के बीच जारी संघर्ष और उससे जुड़ी खबरों में बढ़ती सनसनीखेज और अटकलों पर आधारित रिपोर्टिंग को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) को निर्देश दिया है कि न्यूज टीवी चैनलों की टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स (TRP) की रिपोर्टिंग तत्काल प्रभाव से चार सप्ताह की अवधि के लिए या अगले आदेश तक रोक दी जाए।

सरकार ने टीवी चैनलों को दिए निर्देश

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी निर्देश में कहा गया है कि इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच कुछ न्यूज चैनल अनावश्यक सनसनी और अटकलों पर आधारित सामग्री प्रसारित कर रहे हैं, जिससे आम जनता में घबराहट फैलने की आशंका है। विशेष रूप से उन लोगों में चिंता बढ़ सकती है, जिनके मित्र या परिवार प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे हैं।

Mantralay ने अपने आदेश में 16 जनवरी 2014 की टेलीविजन रेटिंग एजेंसियों के लिए नीति दिशा-निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि इन दिशा-निर्देशों के तहत रेटिंग एजेंसी को मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों, नियमों और निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। इसी प्रविधान के तहत बीएआरसी को न्यूज चैनलों की टीआरपी रिपोर्टिंग फिलहाल रोकने का निर्देश दिया गया है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *