BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG News : चलती कार में युवकों का जानलेवा स्टंट, पुलिस जांच में जुटी

Share this

CG News : बिलासपुर. बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में चलती कार में दो युवकों का स्टंटबाजी करते हुए वीडियो सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीछे कार सवार महिला ने घटना का वीडियो मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया. फिलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस युवकों की जानकारी जुटा रही है.

 

सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा सेक्टर डी का बताया जा रहा है. नैनो कार पर सवार दो युवक खिड़की पर बैठकर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनकी कार के पीछे चल रही महिला ने इसका वीडियो बना लिया. वीडियो में दिख रही कार दुर्ग पासिंग का है. वीडियो में कार का नंबर स्पष्ट है.

युवकों के स्टंट से न केवल दूसरों की जान जोखिम में आ सकती थी बल्कि खुद की भी जान को खतरा हो सकता था. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पुलिस कार सवार युवकों की तलाश में जुट गई है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *