BREAKING देश दुनिया वॉच

Iran US Israel Conflict: Donald Trump ने कहा- ईरान बात करना चाहता है, लेकिन अब बहुत देर हो चुकी

Share this

Iran US Israel Conflict: नई दिल्ली। ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने मंगलवार शाम को ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर ईरान की एयरफोर्स, नेवी और लीडरशिप के खत्म होने का दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि उसके न्यूक्लियर और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए ओवरसाइट डील पर बातचीत के लिए अब बहुत देर हो चुकी है।

ट्रंप का नया दावा

ट्रंप ने एक ट्रुथ सोशल पोस्ट में एक ओपिनियन पीस पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘उनका एयर डिफेंस, एयर फोर्स, नेवी और लीडरशिप खत्म हो गई है। वे बात करना चाहते हैं। मैंने कहा, बहुत देर हो चुकी है!’

अब तक कितना नुकसान

अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के खिलाफ अपना मिलिट्री ऑपरेशन जारी रखा है जो 28 फरवरी को शुरू हुआ था। इस जंग में अब तक सैकड़ों लोग मारे गए हैं, जिनमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और तेहरान के कई टॉप पॉलिटिकल और मिलिट्री लीडर शामिल हैं। अमेरिका और इजरायल के मंगलवार से हमले जारी रखने के बावजूद ईरान जवाबी कार्रवाई कर रहा है। ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने पड़ोसी अरब देशों में स्थित अमेरिका के कई एसेट्स को निशाना बनाया है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *