Israel Iran War: नई दिल्ली। इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल तेहरान में धमाकों की आवाज सुनी गई। इजरायल ने अपने देश में भी लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा है।
तेहरान में मेहराबाद एयरपोर्ट पर हमले की आवाज सुनी गई। ईरान पर हमला करने के बाद इजरायल ने अपने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है और सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है। कर्मचारियों को शेल्टर में जाने के लिए कहा गया है।
इजरायल ने ईरान पर किया हमला
इजरायल के रक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा, ‘इजरायल ने ईरान के खिलाफ एक प्रिवेंटिव मिसाइल हमला किया है।’ इजरायली सेना ने कहा कि उसने देश भर के इलाकों में एयर रेड सायरन बजा दिए हैं ताकि जनता को जवाबी कार्रवाई में इजरायल की ओर मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए तैयार किया जा सके।
इजयरायल ने जारी किया अलर्ट
इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर पोस्ट शेयर कर इस हमले की जानकारी दी। इजरायल ने पोस्ट में बताया, ‘पिछले कुछ मिनटों में पूरे इजराइल में सायरन बजाए गए और सेलुलर डिवाइस को सीधे सुरक्षित जगहों के पास रहने का एडवांस इंस्ट्रक्शन अलर्ट जारी किया गया है।’
इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने अपने लोगों को जानकारी देते हुए कहा, ‘यह लोगों को इजराइल की तरफ मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए तैयार करने के लिए एक प्रोएक्टिव अलर्ट है। IDF लोगों से सुरक्षित जगहों के पास रहने का अनुरोध करता है।’

