BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

मारुति सुज़ुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV “ई-विटारा” का भव्य शुभारंभ – विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स

Share this

रायपुर, विधानसभा रोड : मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड की पहली इलेक्ट्रिक SUV का भव्य शुभारंभ आज विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स, विधानसभा रोड शोरूम में उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री किसले प्रसाद, उप महाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री यशवंत अग्रवाल, प्रबंध निदेशक, विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स ने की। साथ ही श्री गौरव डेव, रीजनल मैनेजर, मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड, अन्य मारुति अधिकारियों, फाइनेंस टीम एवं मीडिया पार्टनर्स की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

कार्यक्रम के दौरान वाहन का अनावरण किया गया और उपस्थित अतिथियों एवं ग्राहकों ने तालियों और उत्साह के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का स्वागत किया।

 

इस अवसर पर श्री यशवंत अग्रवाल ने कहा कि यह भारत में मारुति की ओर से एक नई “इलेक्ट्रिक युग” की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज करने पर 540+ किलोमीटर की प्रभावशाली रेंज प्रदान करेगी। यह वाहन मारुति के अत्याधुनिक Advanced Heartect Electric Platform पर निर्मित है, जो बेहतरीन मजबूती, सुरक्षा और परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।

 

सुरक्षा के लिहाज़ से यह वाहन ADAS लेवल 2, सात एयरबैग्स और अन्य उन्नत सुरक्षा फीचर्स से सुसज्जित है, जो इसे अपने सेगमेंट में एक सुरक्षित और अत्याधुनिक विकल्प बनाते हैं।

 

कंपनी ने इस वाहन को 10.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्टरी प्राइस) पर लॉन्च किया है, साथ ही Battery as a Service मॉडल के तहत मात्र ₹3.99 प्रति किलोमीटर की दर से बैटरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे ग्राहकों को किफायती और सुविधाजनक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का अनुभव मिलेगा।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राहकों ने वाहन को अत्यधिक पसंद किया और शीघ्र खरीदारी की उत्सुकता व्यक्त की। विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स के लिए यह लॉन्च न केवल एक उपलब्धि है, बल्कि क्षेत्र में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

 

यह लॉन्च भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में मारुति सुज़ुकी की नई सोच और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो देश को एक स्वच्छ और हरित भविष्य की ओर अग्रसर करेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *