नई दिल्ली :भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है । इनमें छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी शामिल है जो 9 अप्रैल 2026 में खाली हो रही हैं। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इन 37 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।


आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन 26 फरवरी 2026 को जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है। नामांकनों की जांच 6 मार्च को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है। राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इसके बाद रिजल्ट की बारी आएगी। मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 20 मार्च 2026 है।
राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है और आने वाले दिनों में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ चुनावी तस्वीर और साफ होगी। राजनीतिक दलों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

