देश दुनिया वॉच

सांसदों ने केंद्र सरकार को दिया गोबर खरीदने का सुझाव, CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा- BJP नेताओं ने उड़ाया था मजाक

Share this

रायपुर। केंद्र सरकार को गोबर ख़रीदने का सुझाव दिया गया है। सांसदों ने केंद्र सरकार को गोबर खरीदने का सुझाव दिया है। कृषि पर संसदीय समिति की बैठक में ये सुझाव दिया गया है। इस मामले पर CM भूपेश बघेल का ट्वीट भी सामने आया है। सीएम ने ट्वीट में लिखा कि गोधन न्याय योजना का BJP नेताओं ने मजाक उड़ाया था। CM भूपेश बघेल ने कहा कि आज उसी BJP के लोग तारीफ़ कर रहे हैं। केंद्र को गोबर ख़रीदी का सुझाव दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने का अनुरोध कर रहे हैं। अच्छी चीजें अपनानी चाहिए, मैं इसे सकारात्मक दृष्टि से देखता हूं। जिस “गोधन न्याय योजना” का भाजपा के संकीर्ण मानसिकता से ग्रस्त नेताओं ने मजाक उड़ाया था, आज उसी भाजपा के लोग केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने का अनुरोध कर रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *