BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG News: सड़क जाम कांग्रेस विधायक को पड़ा भारी, जांजगीर विधायक व्यास कश्यप 12 समर्थकों समेत गिरफ्तार! 

Share this

CG News:  जांजगीर। खोखसा से पीथमपुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर किया गया चक्काजाम कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप और उनके समर्थकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने विधायक सहित 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मामला जमानती धाराओं का होने के चलते सभी आरोपियों को बाद में जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

यह कार्रवाई सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत खोखसा ओवरब्रिज पर हुए चक्काजाम को लेकर की गई है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 30 जून 2025 की है, जब विधायक और उनके समर्थकों ने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर खोखसा ओवरब्रिज से पीथमपुर मार्ग तक यातायात पूरी तरह ठप कर दिया था।

एंबुलेंस रोके जाने से बढ़ा मामला

मामले ने उस वक्त गंभीर मोड़ ले लिया, जब एक निजी एम्बुलेंस चालक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार, 30 जून की शाम करीब 4 बजे वह मरीज को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जा रहा था। इसी दौरान चक्काजाम कर रहे लोगों ने बलपूर्वक एम्बुलेंस रोक दी, जिससे मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई।

एम्बुलेंस चालक की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2) और 126(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच के बाद गिरफ्तारी, फिर जमानत

पुलिस जांच में नामजद आरोपियों की भूमिका सामने आने के बाद विधायक व्यास कश्यप समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। चूंकि मामला जमानती प्रकृति का था, इसलिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि चक्काजाम में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

1. व्यास कश्यप (60), निवासी नैला, जांजगीर

2. संदीप तिवारी (49), ग्राम मेहदा, पामगढ़

3. उत्तरा कश्यप (33), ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

4. गोपाल कश्यप (42), ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

5. व्यास टंडन (63), ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

6. अरमान मोहम्मद (42), नैला, जांजगीर

7. गिरधारी कश्यप (36), ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

8. उमा राठौर (41), ग्राम सिवनी चापा

9. डंकेश्वर यादव (31), ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

10. कमल कश्यप (35), ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

11. योगेश कश्यप (33), ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

12. संजय कुमार यादव (40), ग्राम जर्वे (च), जांजगीर

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *