BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

ACB BIG ACTION: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर बड़ा वार, ACB ने दो जिलों में पकड़े घूसखोर अफसर

Share this

ACB BIG ACTION: कोंडागांव-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने 2 अलग-अलग जिलों में बड़ी छापेमार कार्रवाई की है. कोंडागांव में जहां एक रिटायर्ड शिक्षक से पेंशन के नाम पर रिश्वत मांगी गई, वहीं अंबिकापुर में हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर और बाबू को एक ठेकेदार से घूस लेते हुए पकड़ा गया है.

पेंशन के लिए बुजुर्ग को सता रहा था बाबू

कोंडागांव के बीईओ (BEO) कार्यालय में पदस्थ बाबू सतीश सोढ़ी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. मिडिल स्कूल सरपंच पारा से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक सोनसिंह यादव अपनी पेंशन शुरू कराने के लिए लंबे समय से कार्यालय के चक्कर काट रहे थे. बाबू सतीश सोढ़ी ने इस काम के बदले बुजुर्ग से 40 हजार रुपये की मांग की थी. थकहार कर पीड़ित ने ACB में मामले की शिकायत की, जिसके बाद ACB जगदलपुर की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया.

पुरानी आदतों से बाज नहीं आ रहा विभाग: हैरानी की बात यह है कि इसी बीईओ कार्यालय में एसीबी की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पहले क्लर्क पंचम लाल देवांगन और जयंती देवांगन पर भी भ्रष्टाचार के मामले में गाज गिर चुकी है. दूसरी बड़ी कार्रवाई अंबिकापुर के गोधनपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कार्यालय में हुई. यहां एसीबी की टीम ने संभागीय कमिश्नर पीसी अग्रवाल और बाबू अनिल सिंह को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि कमिश्नर ने एक ठेकेदार से काम के बदले 50 हजार रुपये की मांग की थी. एसीबी ने दबिश देकर दोनों को मौके पर ही धर दबोचा. फिलहाल दोनों आरोपियों को दफ्तर लाकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *