अल्पसंख्यक समुदायों के विरुद्ध बढ़ती हिंसा, एकतरफ़ा प्रशासनिक कार्रवाई एवं न्याय की मांग को लेकर जन चेतना भारत (जेसीबी) पार्टी द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन
दिया

बिलासपुर
जन चेतना भारत (जेसीबी) पार्टी, ज़िला बिलासपुर , ने देश-विदेश में अल्पसंख्यक समुदायों के विरुद्ध हो रहे अन्याय, हिंसा एवं एकतरफ़ा प्रशासनिक कार्रवाइयों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बिलासपुर जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया गया! जिसमें बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ लगातार बढ़ रही हिंसा और अपराधों की कड़े शब्दों में निंदा करते करते हुए भारत सरकार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप कर शांति, सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करने की मांग की गई ।
साथ ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के 119 लोगों की सामूहिक गिरफ्तारी एवं बिना निष्पक्ष जांच के की गई एकतरफ़ा प्रशासनिक कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के विरुद्ध मानते हुए है पार्टी इस पूरे मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र जांच की मांग की है l
इस ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने मांग की है कि , बिहार राज्य में एक मुस्लिम महिला का हिजाब खींचे जाने की घटना भी निंदनीय है जिससे महिला गरिमा और धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया गया है। इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा बिहार के मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की गई है।
पार्टी , इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ राज्य में ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर गंभीर चिंता व्यक्त कर इन घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई एवं अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
पार्टी ने हिंदू संगठन के कुछ लोगों द्वारा लगातार विवादास्पद बयान देकर लोगों को भड़काने के विरोध में भी आक्रोश जताते हुए ऐसे लोगों पर उचित कार्यवाही की मांग की गई है!
जेसीबी पार्टी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को समानता, धार्मिक स्वतंत्रता और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है, और किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव या उत्पीड़न अस्वीकार्य है।
पार्टी , इस ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं पर शीघ्र संज्ञान लेकर उचित एवं न्यायसंगत कार्रवाई की जाए, ताकि देश में सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और शांति बनी रहे।
- इस मौके पर
सरदार जसबीर सिंह चावला, अध्यक्ष, अलीम अंसारी जोन प्रभारी , रवि यादव , तहसील प्रभारी , हसन अली, वसीम अंसारी, अली इमरान एवं साथी उपस्थित थे।

