पुलस्त शर्मा/मैनपुर : भारतीय जनता पार्टी मंडल मैनपुर द्वारा 17 फरवरी बुधवार को दोपहर 12 बजे से मैनपुर दुर्गा मंच प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओ को प्रताड़ित किये जाने के विरोध में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। धरना प्रदर्शन की जानकारी देते हुए आज मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैनपुर को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओ ने राज्य सरकार व प्रशासन पर आरोप लगाया है कि बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासन द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर व जिला के उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा मे भाजपा की सत्ता होने के कारण राज्य सरकार तिलमिला रही है और यहां के भाजपा नेताओ को लगातार दबाने व झुकाने का प्रयास कर रही है राज्य की कांग्रेस सरकार के इशारे पर भाजपा के कार्यकर्ताओ को प्रताड़ित किया जा रहा है जिसके विरोध में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस धरना प्रदर्शन में जिले के समस्त पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष व पूर्व सांसद विधायक, वर्तमान सांसद विधायक एवं सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होंगें। एसडीएम को ज्ञापन सौपने वालो में जिला महामंत्री भाजपा गरियाबंद अनिल चंद्राकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, रामस्वरूप साहू, मनोहर बघेल, तुलसी राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा आज बुधवार को मैनपुर में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन
